Phra 1993 धारा १ : संक्षिप्त नाम, विस्तार और प्रारंभ :

मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम १९९३
(१९९४ का अधिनियम संख्यांक १०)
अध्याय १ :
प्रारंभिक :
धारा १ :
संक्षिप्त नाम, विस्तार और प्रारंभ :
मानव अधिकारों के अधिक अच्छे संरक्षण के लिए राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, राज्यों में राज्य मानव अधिकार आयोगों और मानव अधिकार न्यायालयों का गठन करने तथा उससे संसक्त या उसके आनुषंगिक विषयों का उपबंध करने के लिए अधिनियम
भारत गणराज्य के चवालीसवें वर्ष में संसद् द्वारा निम्नलिखित रुप में यह अधिनियमित हो :-
———-
(१) इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम मानव अधिकार सरंक्षण अधिनियम, १९९३ है।
(२) इसका विस्तार संपूर्ण भारत पर है :
१.(***)
(३) यह २८ सितम्बर, १९९३ को प्रवृत्त हुआ समझा जाएगा।
———
१. २०१९ के अधिनियम सं० ३४ की धारा ९५ और अनुसूची ५ के द्वारा (३१-१०-२०१९ से) परंतुक का लोप किया गया ।

Leave a Reply