Site icon Ajinkya Innovations

Dpa 1961 धारा १ : संक्षिप्त नाम, विस्तार और प्रारम्भ :

दहेज प्रतिषेध अधिनियम १९६१
(१९६१ का अधिनियम संख्यांक २८)
धारा १ :
संक्षिप्त नाम, विस्तार और प्रारम्भ :
दहेज का देना या लेना प्रतिषिद्ध करने के लिए अधिनियम
भारत गणराज्य के बारहवें वर्ष में संसद् द्वारा निम्नलिखित रुप में अधिनियमित हो :-
———–
(१) इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम दहेज प्रतिषेध अधिनियम, १९६१ है।
(२) इसका विस्तार १.(***) सम्पूर्ण भारत पर है।
(३) यह उस २.(तारीख) को प्रवृत्त होगा जिसे केन्द्रीय सरकार, राजपत्र में अधिसूचना द्वारा, नियत करे।
——–
१. २०१९ के अधिनियम क्रमांक ३४ की धारा ९५ और अनुसूची ५ द्वारा जम्मू-कश्मीर राज्य के सिवाय शब्दों का (३१-१०-२०१९ से) लोप किया गया।
२. १ जुलाई, १९६१ (भारत का राजपत्र, असाधारण, भाग २, अनुभाग ३(एक), पृष्ठ १००५ पर मुद्रित अधिसूचना सं० का आ०१४१०, तारीख २०-६-१९६१ देखिए ।

Exit mobile version